रामगढ़।
तहरीके बेदारी कॉन्फ्रेंस को सफल बनाने को लेकर रामगढ़ जिले के घाटो मगनपुर जामसिंह सोसो चाडीगांव मांडू, चरही में एदार ए शरिया के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया। मालूम हो कि केंद्रीय एदारा ए सरिया के नेतृत्व में तहरीके बेदारी वा इसलाहे मोआशेरा कॉन्फ्रेंस यानी ऐदारा ए सरिया जागरूकता अभियान सह समाज सुधार अधिवेशन आगामी 17 दिसंबर 2023 दिन रविवार को 9:00 बजे दिन कर्बला मैदान अम्बाटांड़ हेहल जिला रामगढ़ में हो रहा है। इसमें पूर्व सांसद मौलाना गुलाम रसूल बाल्यावी, हुजूर अमीन ए शरियत हुजूर मुफ्ती साहब अलकमा शिबली, मौलाना सैफुल्लाह अलीमी, मौलाना नोमान अख्तर, मौलाना अख्तरुल कादरी, कारी निसार अहमद, मौलाना आसिफ इकबाल, दिलबर शाही हबीबुल्लाह फैजी, जफर अकील, मुबारक हुसेन, मुबारक जम जम फतेहपुरी और देश के विभिन्न भागों से धार्मिक विद्वान शामिल होंगे। इसकी तैयारियां रामगढ़ चैनगडा पतरातु कुजू मांडू चरही हुआग घाटो भुरकुंडा गोला चाडी मगनपुर बैतूल मनुवा फुलसराय सिरका जामसिंह चामरोम सिकनी और तमाम स्थानों पर मुस्लिम समुदाय के लोग बड़ी तादाद में पहुंचने की तैयारी कर रहे हैं। तैयारी का जायजा लेने के लिए झारखंड के प्रदेश नाजीम ए आला मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी मौलाना हबीब आलम कारी मुश्ताक महसर इम्तियाज अंबर के साथ गोला के विभिन्न भागों का भ्रमण किया।