रामगढ़: श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल के बच्चों को राज्य स्तरीय चित्रांकन प्रतियोगिता में पुरस्कृत किया गया। रांची स्थित वन विभाग के पलाश ऑडिटोरियम में राज्य स्तरीय चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था ।यह ऊर्जा संरक्षण पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता थी जिसके चयन के लिए त्रिस्तरीय चयन प्रक्रिया को रखा गया था। प्रथम स्तर पर जिला स्तरीय चयन प्रक्रिया रखी गई थी दूसरे स्तर पर राज्य स्तरीय चयन प्रक्रिया रखी गई थी तत्पश्चात राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित की जानी थी जिला स्तर पर झारखंड के 900 विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया। प्रत्येक जिला से ग्रुप ए एवं बी से तीन-तीन बच्चों के चयन की प्रक्रिया थी। श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल के छात्र अश्विन कुमार कक्षा 7 एवं शानवी राज कक्षा 7 से ग्रुप ए के लिए चयनित हुई तथा चिराग नाथ कक्षा 9 एवं लकी कुमार पासवान कक्षा 9 से ग्रुप बी के लिए चयनित किए गए उन्हें पुरस्कार स्वरूप 2000 रुपए की नगद राशि मेडल, प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। ये चारों बच्चे राज्य स्तर के लिए चित्रांकन प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए तथा सम्मानित किए गए सान्वी राज को राज्य स्तरीय चित्रांकन प्रतियोगिता सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया। राज्य स्तरीय चित्रांकन प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को राजकीय शिक्षा सचिव के रविशंकर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी ने पुरस्कृत किया। एवं उसके उज्जवल भविष्य के लिए कामना की। यह प्रतियोगिता रांची में आयोजित हुई थी।इस उपलक्ष्य पर विद्यालय के प्रधानाचार्य तथा विद्यालय प्रबंधक कमेटी ने बच्चों एवं उनके अभिभावकों को प्रशस्ति पत्र एवं मैडल देकर सम्मानित किया। स्कूल के प्रधानाध्यापक हरजाप सिंह ने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए उनके मनोबल को बढ़ाया। उन्हें जीवन में ऊर्जा संरक्षण के महत्व को बताया तथा भविष्य में उनके लिए मंगल कामना की। उनका उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा कोशिश करने वाले ही हमेशा सफल होते हैं।अतः कोशिश करनी चाहिए। कार्यक्रम में प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार हरपाल सिंह अरोड़ा, उपाध्यक्ष सरदार परमिंदर सिंह जस्सल और सरदार कुलजीत सिंह कालरा, उपाध्यक्ष सह प्रबंधक सरदार मनमोहन सिंह लांबा सहित स्कूल प्रबंधक कमेटी के सदस्य सरदार परमजीत सिंह चमन, सरदार हरदीप सिंह, सरदार पुश्विंदर सिंह छाबड़ा, सरदार कुलजीत सिंह छाबड़ा, सरदार इंद्रपाल सिंह सैनी, सरदार ब्रह्म भसीन, सरदार विक्रमजीत सिंह कोहली तथा मीडिया प्रभारी सरदार करमजीत सिंह जग्गी उपस्थित थें।