दुर्घटना के बाद रामगढ़ रांची मुख्यमार्ग हुआ जाम
रामगढ़

शहर के पटेल चौक के निकट होटल सत्कार के बगल में ईवी न्यू एंड रिफॉर्म्स इलेक्ट्रिक वेहिकल के शोरूम का आज उद्घाटन 12 बजे होना था। जिसका उद्घाटन गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी करने वाले थे। लेकिन ईवी न्यू एंड रिफॉर्म्स इलेक्ट्रिक वेहिकल शोरूम की मालकिन प्रियंका उद्घाटन के लिए अपनी स्कूटी से शोरुम जा रही थी। इसी जाने के क्रम में रामगढ़ कॉलेज के समीप एक हाईवा ने अपने चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाईवा ने स्कूटी पर बैठी महिला के ऊपर से पार कर गया। जिसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। वही स्कूटी पर बैठे एक युवक को भी गंभीर चोट लगी है। जिसे लोगो ने रामगढ़ सदर अस्पताल भेजा गया है। वही स्कूटी को धक्का मार कर भाग रहे हाइवा ट्रक को लोगों ने पीछा कर पकड़ लिया है।
दुर्घटना के बाद रामगढ़ कॉलेज के निकट रामगढ़-रांची मुख्यमार्ग जाम हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ एसडीपीओ किशोर कुमार रजक, रामगढ़ थाना प्रभारी सुशील कुमार, रामगढ़ ट्रैफिक इंस्पेक्टर हरिनंदन सिंह सहित कई पुलिस अधिकारी घटना स्थल पहुंचे। और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। वही दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी को थाने पहुंचाई। उसके बाद ही सड़क जाम को समाप्त कराया जा सका। जानकारी के अनुसार प्रियंका के पति नईसराय में काम करते है। प्रियंका के तीन बच्चे भी हैं। बताया जाता है कि प्रियंका भुरकुंडा के रहने वाले धर्मनाथ की बेटी है। पुलिस पकड़े गए हाईवा को जप्त कर थाने ले आई है। वहीं दुर्घटना के कारण आज प्रियंका का होने वाला शोरूम का उद्घाटन टल गया है।