पतरातू प्रखंड अंतर्गत कटिया बस्ती ग्राम के उपर टोला में प्रस्तावित हनुमान मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन किया गया । कटिया ग्राम पंचायत के मुखिया किशोर कुमार महतो के द्वारा नारियल फोड़कर और पूरे विधि विधान से किया गया ।इसमें आचार्य सत्येंद्र दुबे और वाराणसी से चंदन शास्त्री एवं अमृत शास्त्री ने विधिपूर्वक नो दंपतियों से वास्तु भूमि अनंता आदि देवताओं का पूजन कराया तथा इस भूमि पूजन में सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित हुए ।इस कार्यक्रम में मुखिया सह समिति के अध्यक्ष किशोर कुमार महतो सचिव शंकर महतो कोषाध्यक्ष मनीष कुमार पंचायत समिति अनीता जैन पूर्व मुखिया गुनजरी देवी राहुल कुमार बालदेव महतो वार्ड सदस्य रीता देवी तेरूस देवी कमल सिंह संजय कुमार सिंह निर्मल जैन गोविंद प्रसाद सोनी महावीर अग्रवाल अमित कुमार सिंह गणेश कुमार ठाकुर गोविंद महतो कमल नाथ महतो मनीष कुमार रवि कुमार सुनील कुमार राजेश महतो रणधीर कपूर भोलानाथ महतो जगन्नाथ महतो गरजू महतो बाल किशुन महतो गोपाल महतो मिश्री महतो सुनील महतो सुरेंद्र महतो नागेश्वर महतो रामलाल महतो राजेश महतो आशीष कुमार कृष्ण कुमार रविंद्र कुमार राजू महतो आदि सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।