दुलमी (रामगढ़) : सार्वजनिक रावण दहन समिति की ओर से बुधवार को दुलमी बाजार टांड़ में रावण दहन व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हजारों हजार की संख्या में ग्रामीण कार्यक्रम स्थल में पहुंचे। वही कार्यक्रम में रजरप्पा थाना की जवान विधि व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए जगह-जगह तैनात दिखे। आयोजन समिति द्वारा ड्रोन कैमरे से पूरे कार्यक्रम स्थल में नजर रखी गई थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता सार्वजनिक रावण धन समिति अध्यक्ष यमुना प्रसाद सिंह व संचालन प्रखंड उप प्रमुख धर्मधीर महतो ने किया। रावण दहन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिप अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो प्रखंड प्रमुख रेणु देवी प्रखंड विकास पदाधिकारी रविंद्र कुमार अंचल अधिकारी पंकज कुमार मुखिया रविंद्र कुमार पार्षद प्रीति दीवान आदि शामिल हुए। सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों द्वारा फीता काटकर किया। इसके बाद बिहार से आए ऑर्केस्ट्रा के कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक डांस प्रस्तुत किया गया। शाम को पूर्व जिप अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो ने रावण के नाभि पर तीर मार कर असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक रावण के पुतले को दहन किया।। इस दौरान कोलकाता के कलाकारों द्वारा बेहद आकर्षक ढंग से आतिशबाजी का नजारा पेश किया गया। जिसे देखकर लोग काफी रोमांचित हुए। इससे पूर्व अतिथियों के आगमन पर सार्वजनिक रावण दहन समिति द्वारा फूल माला एवं बुके देकर स्वागत किया गया। मौके पर राजकिशोर महतो, ब्रजनंदन महतो, पंकज कुमार, अनिल इग्नेश, सी डी महतो, राज किशोर सिंह, परमेश्वर राम पटेल, भयहरण महतो, इंद्रदेव साव, चरण केवट आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में रंजीत कुशवाहा, विकास राम दांगी, वीनेश सिंह, अभय कुशवाहा, संजय सिंह, ठाकुर दास महतो, रमेश रजक, मोहित मुंडा सहित कमेटी के अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।