कुज्जु (रामगढ़)।
आरा सारूबेड़ा के सीसीएल कॉलोनी में गुरुवार की सुबह मासूम अंसारी उम्र लगभग 21 वर्ष पिता अशनूर अंसारी का शव फंदे से लगा देखा गया। मासूम अंसारी अपने नाना के घर पर बचपन से रहा करता था मालूम हो कि डीएवी आरा के लोकप्रिय छात्रों में से रहा है दसवीं में डीएवी आरा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाला विद्यार्थी था। जानकारी के अनुसार लोगों का कहना है मृतक मासूम अंसारी को सुबह से मामा और घर के अन्य कई सदस्यों के द्वारा आवाज़ लगाई जा रही थी किंतु अंदर से कोई आवाज नहीं मिला। वहीं आसपास के लोगों की मदद से दरवाजे को तोड़कर कमरे में घुस गया इसके बाद मासूम अंसारी को फंदे से लटका पाया गया। इसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कुजु ओ पी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई पर जुट गई। मौके पर डूमरबेड़ा बस्ती के सदर व सेक्रेटरी उपस्थित थे।