युवा काँग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार रोशन बैठक में हुए शामिल।
रामगढ़।
कांग्रेस प्रखंड कार्यालय गोला में प्रखंड अध्यक्ष कौसर रजा की अध्यक्षता में युवा कांग्रेस प्रखंड कमिटी का विस्तार किया गया। जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार रोशन उपस्थित हुए।वही प्रदेश उपाध्यक्ष की उपस्थिति में प्रखण्ड युवा कांग्रेस कमिटी का विस्तार सर्वसम्मति से किया गया। जिसमें प्रखंड उपाध्यक्ष विकास ठाकुर को प्रखंड महासचिव शहजादा अनवर ,प्रखंड महासचिव जियाउल हक, प्रखंड महासचिव दशरथ बेदिया, प्रखंड सचिव बबलू उर्फ इब्राहिम को मनोनीत किया गया। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष संतोष सोनी, युवा जिला अध्यक्ष अजीत करमाली,मंडल अध्यक्ष गुलाम सरवर, अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष मासूक अली सहित अनेको कार्यकर्ता उपस्थित हुए।