रामगढ़।
झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के गठन की अधिसूचना देर शाम शुक्रवार को नीरज कुमारी झारखंड सरकार के संयुक्त सचिव के हस्ताक्षर से आज जारी हुआ। झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग अधिनियम 2001 की धारा 4 (2) के प्रावधानों के अंतर्गत झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग का पुनर्गठन किया गया है। वही सेंट्रल एडवाइजरी कमिटी श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार के पूर्व सदस्य। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. एम. तौसीफ को झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग का सदस्य (झारखण्ड सरकार) बनाए जाने पर राज्य भर के लोगों ने बधाई दिया। वही लोगों ने कहाँ की राज्य मे अल्पसंख्यको के विकास में गती के लिए आयोग का गठन होना जरूरी था जिससे सरकार को मदद जाएगी एवं लंबित विकास कार्यों में गति आएगी। वही बधाई देने वालों में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर कार्यकारी अध्यक्ष शहजाद अनवर बंधु तिर्की मंत्री आलमगीर आलम गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सचिव शांतानु मिश्रा रामगढ़ पूर्व विधायक ममता देवी एनएसयूआई रामगढ़ जिला अध्यक्ष संकेत सुमन एनएसयूआई कार्यकारी अध्यक्ष वजाहतुल्लाह रामगढ़ जिला महासचिव गुलाम सरवर रामगढ़ जिला सचिव मुजस्सम सलीम वकील अख्तर मोहम्मद जाहिद सहित अनेक ने बधाइयां दी।