रामगढ़।
गोला विधायक कार्यालय में गुरुवार को साडम निवासी रामु करमाली को मुख्यमंत्री गंभीर बिमारी राहत कोष से 75 हजार का डिमांड ड्राफ्ट रामगढ़ विधानसभा की विधायक ममता देवी के द्वारा दिया गया वही विधायक ममता देवी ने कहा कि आगे भी इस तरह के गंभीर रोग से पीड़ित लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिलते रहेगा एवं जहां भी पीड़ित लोग हैं जो जानकारी के अभाव के कारण जगह तक नहीं पहुंच पाते उन्हें कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से संपर्क कर अपनी समस्याओं को बताएं एवं इस पर त्वरित रूप से पीड़ित लोगों पर खास ख्याल रखा जाएगा और जल्द से जल्द सहायता प्रदान करने के लिए काम किया जाएगा। इस मौके पर स्वास्थ्य प्रतिनिधि कमलेश महतो उपस्थित थे।