रामगढ़।
मांडू प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सागर महतो के नेतृत्व में सोनडीहा पंचायत के चैनपुर (बैंकर) के समीप भारत जोड़ो सदस्यता अभियान कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद मिस्टर आलम ने किया बैठक में भारत जोड़ो सदस्यता अभियान के तहत मोहम्मद साजिद,शाहबाज अंसारी, शमशाद रजा, आफताब अंसारी, अब्दुल खान, अतुल खान,मुकीम अंसारी, परवेज आलम,सलामुद्दीन मिर्जा, आफताब खान, इम्तियाज अंसारी,इमरान अंसारी, शहजाद खान, समसुद्दीन,साफो,मजीद अंसारी,हीरा भुइयां, मेराज खान इत्यादि ने कांग्रेस पार्टी का भारत जोड़ो सदस्यता अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी में सदस्यता ग्रहण किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सागर कुमार महतो ने कहा कि जितने भी नए सदस्य आज सदस्यता ग्रहण किए हैं पार्टी में उनका मान सम्मान हमेशा देने का काम करेंगे साथ ही साथ भारत जोड़ो यात्रा पूरे मांडू प्रखंड के 41 पंचायत के हर एक वार्ड तक सदस्यता अभियान के तहत लोगों को जोड़ने का काम करेंगे* इस बैठक में मांडू प्रखंड पूर्व अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी श्याम सिंह,वरिष्ठ कांग्रेसी बूटी तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेसी ललित राम, इंटक के नेता अशोक गंजू,वरिष्ठ कांग्रेसी धर्मेंद्र,पप्पू, वरिष्ठ कांग्रेसी अनिरुद्ध सिंह, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद असलम,मलाई खान, लालो रजक,मन्नान अंसारी, कादिर अंसारी, वीरेंद्र कुमार एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
