रामगढ़।
भाजपा नेता बूथ अध्यक्ष ऋषिकेश सिंह के द्वारा स्वर्गीय भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेई को श्रद्धांजलि अर्पित कर यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी का मन की बात सुनकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की जीवनी पर प्रकाश डाला। कहा अटल के जन्म 25 दिसंबर 1924 में मध्य प्रदेश जिले के ग्वालियर शहर के एक गांव में हुआ था। इनके पैतृक गांव का नाम “बटेश्वर” है। धन्य है उस गांव के माता पिता जिन्होंने ऐसे महान पुत्र को जन्म दिया।अटल को भारत रत्न पुरस्कार सन् 2015 में दिया गया था। इस पुरस्कार को देने की घोषणा सन् 2014 में इनके जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले यानि 24 दिसंबर 2014 को की गयी। अटल बिहारी वाजपेयी तीन बार भारत देश के प्रधानमंत्री बने। सबसे पहले सन् 1996 में 13 दिनों के लिए प्रधानमंत्री का कार्यभार संभाला। इसके बाद 1998 से 1999 में 13 महीनों के लिए एक बार फिर से प्रधानमंत्री बने। और अंत में 1999 से 2004 तक पूरे पांच वर्षों तक प्रधानमंत्री का कार्यकाल पूरा किया। भाजपा नेता ऋषिकेश सिंह के द्वारा बताया गया ।प्रधानमंत्री मोदी का मन की बात तथा स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी का जन्मदिवस में शामिल बूथ नंबर 34 के कार्यकर्ता चंचल गोस्वामी वसुध तिवारी, सृतेस गोस्वामी ,अमर सिंह ,किशन सिंह, सुमित सिंह ,मनमोहन सिंह, ज्योति कुमारी, अनु गोस्वामी, संतु चक्रवर्ती, नित्यानंद सिंह, परमानंद ,मनोज गुप्ता, तथा गणमान्य लोग उपस्थित थे।