बलकुदरा रेलवे ट्रैक पर गुरुवार कि सुबह क्षतविक्षत शव मिला है। शव नग्नावस्था में और क्षतविक्षत है। बुरी तरह से चेहरा कुचला हुआ रहने के कारण शव की पहचान नहीं हो पाई है। मिली जानकारी अनुसार सुबह रेलवे ट्रैक के बीचों शव देखा गया जिससे आसपास के लोग जुट गये। मामले की जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। छानबीन में युवक की पहचान नहीं हो सकी है।
मिली जानकारी के अनुसार घटनास्थल पर लाल रंग की शर्ट और नीले रंग की जिंस पैंट मिली है। शव मिलने से बलकुदरा सहित आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गयी है। यहां घटनास्थल के आसपास रेलवे ट्रैक पर पूर्व में भी कई शव मिलते रहे हैं। वहीं मामले में लोग अन्यत्र हत्या कर शव ट्रैक पर फेंकने की प्रबल संभावना जता रहे है।