रामगढ़।
पंचायत सेवक धीरेंद्र प्रसाद सिन्हा कि सेवानिवृत्त होने पर मंगलवार को रामगढ़ सदर प्रखंड कार्यालय के सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह में रामगढ़ सदर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी एनी रिंकू कुजूर अंचल अधिकारी सुधीर कुमार प्रखंड कल्याण पदाधिकारी कृपाल कच्छप प्रखंड कृषि पदाधिकारी विनीता कुमारी ने पंचायत सेवक को भावभीनी विदाई दी। पंचायत सेवक धीरेंद्र प्रसाद सिन्हा के कार्यों की सराहना की गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी एनी रिंकू कुजूर ने पंचायत सेवक धीरेंद्र प्रसाद सिन्हा को माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर दोहाकातू मुखिया कलावती देवी कुंदरू कला मुखिया किशन राम मुंडा रामप्रवेश सहित प्रखंड अंचल के कर्मी उपस्थित थे।
