रामगढ़।
नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नं 03 बोंगावार में लगभग 17 लाख प्राक्कलित राशि से महेश महतो के घर से अशोक महतो के घर तक,सुखदेव महतो के घर से रवि मिश्र के घर तक पीसीसी पथ एवं 20 लाख की प्राक्कलित राशि से जीतन महतो के घर से डोभा तालाब तक बरवा टोला होते हुए गार्डवाल निर्माण का उदघाटन एवं जोभिया गढा में लगभग 37 लाख की प्राक्कलित राशि से जगदीश करमाली के घर से मनीष करमाली के घर तक पीसीसी पथ का निर्माण एवं राजू बाबू के जमीन पर रिटेनिंग वाल निर्माण कार्य का शिलान्यास संयुक्त रूप से नगर परिषद अध्यक्ष युगेश बेदिया,उपाध्यक्ष मनोज़ कुमार महतो के द्वारा विधिवत रूप से नारियल फोड़ कर किया गया। मौके पर युगेश बेदिया ने कहा कि यहां के लोगों ने विकास के जिस उद्देश्य से नगर परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को चुना है। वह उन दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं और क्षेत्र में विकास कर रहे हैं। इसी क्रम में एक सड़क और एक गार्डवाल का उदघाटन एवं एक सड़क आधारशिला रखी गई है।इन योजनाओं के पूरा होने से इस क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर हो गई है।जिससे विकास की संभावना बढ़ रही है। मनोज़ कुमार महतो ने कहा कि सुदूर क्षेत्र में आवागमन के लिए भारी कठिनाई हो रही थी। अब इस पककी सडक बनने से बोंगावार के लोगो को किचड़ से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि 2023 तक कोई भी वार्ड पक्की सड़क से वंचित नही रहेगें।पूरे नगर परिषद क्षेत्र मे सरकार की सभी प्रकार की महत्वाकांक्षी योजना को सुदूर क्षेत्रो मे लाने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर वार्ड पार्षद हेमनी देवी,जयकिशोर महतो,विश्वामित्र महतो,फुलेश्वर महतो,छोटू पटेल,भुनेश्वर महतो,रामेश्वर महतो,लड्डू महतो,जसदेव महतो,अमृत महतो,चौधरी महतो,आनन्द करमाली,कौलेश्वर महतो,लखेन्द्र करमाली,रेखा देवी,प्रमिला देवी,विजय करमाली,सुलेखा देवी,मंजू देवी,सरस्वती देवी, मंजू देवी,कुंती देवी,लक्ष्मी देवी,रीता देवी, मालती देवी,बरखा देवी,सरिता देवी,विनीता देवी,काजल देवी,किरण देवी,शिला देवी,सुमा देवी,सुंदरी देवी,उमा देवी,सीमा देवी,बसंती देवी,रानी देवी रजनी देवी आदि अन्य लोग उपस्थित थे।