18 स्कूलों के बच्चों ने विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया।
शिक्षा के साथ-साथ खेल भी है जरूरी शारीरिक और मानसिक विकास में खेल की अहम भूमिका : प्राचार्य उर्मिला सिंह।
रामगढ़।
डीएवी बरकाकाना नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर टू का आयोजन गुरुवार को किया गया कार्यक्रम में उपस्थित बतौर मुख्य अतिथि एस के सिंह एवं उनकी पत्नी स्वर्णमंजरी सिंह के साथ- प्राचार्या सह क्षेत्रीय अधिकारिणी द्वारा उनका स्वागत किया गया। अमर जवान शहीद स्थल पर पुष्पुच्छ किया गया। ग्रीन वेलकम, मीमेंटो और शॉल दिया गया – 18 स्कूल भाग ले रहे हैं – 9 खेल खेले जा रहे हैं। प्राचार्या ने अपने संबोधन में कहा कि खेल सिर्फ खेल नही है अपनी व्यक्तित्व, साहस शारीरिक और मानसिक शक्ति और क्षमता का प्रदर्शन है। प्रतिभागी द्वारा मार्च पास्ट एवं शपत ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया जिससे बच्चों में उत्साह एवं मनोबल देखने को मिला। वही मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल का हमारे जीवन में बहुत महत्त्व है खेल को खेल कि तरह खेलना चाहिए। मिट ओपन डिक्लेअर किया गया। तिरंगा गुब्बरे को हवा में उड़ाया गया ।
कबड्डी का पहला मैच डी ए वी बरकाकाना और डी ए वी भरेचनगर के बीच शुरू किया गया। डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर टू में डीएवी आरा, डीएवी बरकाकाना, डीएवी रजरप्पा ,डीएवी हजारीबाग, डीएवी चैनपुर ,डीएवी तापीन नॉर्थ ,डीएवी गांधीनगर, डीएवी भरेचनगर ,डीएवी धाटोटाढ़, डीएव गीद्दी ,डीएवी केदलाल, डीएवी पतरातु, डीएवी चतरा,डीएवी कोडरमा, डीएवी उरीमारी, आदि अनेकों विद्यालयों ने हिस्सा लिया।