गोला प्रखंड के संग्रामपुर पंचायत के मुरूडीह मे कॉग्रेस पाटी के कार्यकर्ताओं की बैठक अशोक महतो की अध्यक्षता मे संपन्न हई। बैठक मे मुख्य अतिथी प्रखंड अध्यक्ष संतोष सोनी उपस्थित हुए। इस बैठक मे भारत जोडो यात्रा पर विशेष रूप से चर्चा किया गया एवं अगामी यात्रा को सफल बनाने का लेकर कार्यकर्ताओं से अपील किया गया। साथ ही साथ सरकार की महत्वकांक्षी योजना आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्धार मे अपने सभी गरीब गुरबाओ को अधिक से अधिक लोगो को लाभ दिलाने पर जोर दिया जाय, इस बैठक मे मुख्य रूप से त्रिभुवन मिधा ,प्रदीप कु़.महतो,लखेश्वर महतो,दुलाल महतो,भुनेश्वर नायक,मिन्टु नायक,आदित्य कु.महतो,निलम देवी,सरस्वती देवी,सरिता देवी,चॉदनी देवी,राधेश्याम नायक,बिन्दु देवी शांन्ती देवी,सुबासो देवी,प्रतिवन महतो,तुलसी महली,संचालन वरिष्ठ कॉग्रेसी निरंजन साव ने किया।